कलियुग में सिद्ध हो देव तुम्हीं

कलियुग में सिद्ध हो देव तुम्हीं
कलियुग में सिद्ध हो देव तुम्हीं,
हनुमान तुम्हारा क्या कहना ।
तेरी शक्ति का क्या कहना,
तेरी भक्ति का क्या कहना ॥
सीता की खोज करी तुमने,
तुम सात समुन्दर पार गये ।
लंका को किया शमशान प्रभु,
बलवान तुम्हारा क्या कहना ॥
तेरी शक्ति का क्या कहना,
तेरी भक्ति का क्या कहना ।
॥ कलियुग में सिद्ध हो देव तुम्हीं…॥

जब लखन लाल को शक्ति लगी,
तुम द्रोणागिरी पर्वत लाये ।
लक्ष्मण के बचाये आ कर के,
तब प्राण तुम्हारा क्या कहना ॥
तेरी शक्ति का क्या कहना,
तेरी भक्ति का क्या कहना ।
॥ कलियुग में सिद्ध हो देव तुम्हीं…॥

तुम भक्त शिरोमनी हो जग में,
तुम वीर शिरोमनी हो जग में ।
तेरे रोम रोम में बसते हैं सिया राम,
तुम्हारा क्या कहना ॥

कलियुग में सिद्ध हो देव तुम्हीं,
हनुमान तुम्हारा क्या कहना ।
तेरी शक्ति का क्या कहना,
तेरी भक्ति का क्या कहना ॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह