करो रे मिलकर वंदना महावीर हनुमान की

करो रे मिलके वंदना,
महावीर हनुमान की…..

राम दूत बल धाम की,
पवन पुत्र वर वान की,
अंजनी के इस लाल की,
करो रे मिलकर वंदना,
महावीर हनुमान की,
असुर निकंदन नाथ की,
बलवीरा सिय दास की,
करो रे मिलकर वंदना,
महावीर हनुमान की…..

ज्ञान गुणों के सागर तुझसे,
तीनो लोक उजाला,
बड़े बड़े तपी ऋषि मुनि,
तेरे नाम की जपते माला,
श्री राम के दास की,
विकट रूप विकराल की,
जय कपीस बलवान की,
करो रे मिलकर वंदना,
महावीर हनुमान की…..

लंका जारी सिया सुधि लायो,
असुरो को संहारा,
लाये संजीवन लखन जियायो,
बने राम का प्यारा,
जय कपीस दिगपाल की,
कालो के भी काल की,
विकट रूप विकराल की,
करो रे मिलकर वंदना,
महावीर हनुमान की…..

संकट मोचन नाम तिहारो,
हरो ह्रदय की पीड़ा,
भक्ति करू निज प्रेम भाव से,
तेरी हनुमत बीरा,
पवन तनय सुकुमार की,
सियाराम के दास की,
संकट मोचन नाथ की,
करो रे मिलकर वंदना,
महावीर हनुमान की…..

राम दूत बल धाम की,
पवन पुत्र वर वान की,
अंजनी के इस लाल की,
करो रे मिलके वंदना,
महावीर हनुमान की,
असुर निकंदन नाथ की,
बलवीरा सिय दास की,
करो रे मिलके वंदना,
महावीर हनुमान की……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह