बजरंग बलि बाबा तेरी महिमा गाते है

बजरंग बलि बाबा तेरी महिमा गाते है,
नही संग कुछ लाये है, एक भजन सुनाते है,
सालासर के बाबा तेरी महिमा गाते है…..

तुझे समझ के बल वीरा एक विनती सुनते है,
तेरे दर पे आकर हम तेरे गुणगान गाते है,
सुनकर बैठे रहते पर हम तड़पाते है,
सालासर के बाबा तेरी महिमा गाते है……

अभिमानी रावण की लंका को जलाये तुम,
सीता की खबर लाये लक्ष्मण को बचाये तुम,
सीता की खबर लाये राम के भक्त कहाये तुम,
सालासर के बाबा तेरी महिमा गाते है…..

क्यों भूल गए बजरंग एक तेरा सहारा है,
जीवन की नैया का नहीं और किनारा है,
बिगड़ी को बना बाबा तेरी रात जगाते है,
मेहंदीपुर के बाबा तेरी महिमा गाते है……

बजरंग बलि बाबा तेरी महिमा गाते है,
नही संग कुछ लाये है, एक भजन सुनाते है
सालासर के बाबा तेरी महिमा गाते है…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह