माँ अंजनी के लाला मेरा इक काम करदे

माँ अंजनी के लाला मेरा इक काम करदे,
सुबह सुबह की बाला जी मेरी राम राम लेले,

सुबह सुबह की राम राम ये जीवन सवार देती है,
इक नजर प्रभु राम जी की भव से उतार देती है,
नैया मेरी बाबा राम हवाले तू करदे,
सुबह सुबह की बाला जी मेरी राम राम लेले,

राम नाम का प्याला पी के धन्य तुम्हारे भाग हुए,
साथ में लेलो हम को भी अब हम तो है लाचार हुए,
मेरे दिल के कागज़ पे तू राम नाम लिखदे,
सुबह सुबह की बाला जी मेरी राम राम लेले,

राम नाम के जाप ने तुमको बना दिया मस्ताना है,
राम को मेरी अर्जी दे कहे गुरमी अमन दीवाना है,
केशव शर्मा को चरणों में राम के तू कर दे,
सुबह सुबह की बाला जी मेरी राम राम लेले

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह