ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी

ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी,
तेरे बिना मैं कुछ नहीं बाबा सब कुछ तुझसे ही,
ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी……

राम भक्त अंजनी के लाला धरू तिहारो ध्यान,
हर संकट से आप उबारो संकट मोचन नाम,
राम सिया राम सिया राम जय जय राम,
शरण में तेरे में तो आया हाथ पकड़ लो जी,
ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी………..

अंजनी मां के लाल दुलारे जपते राम का नाम,
नाम जो लेता राम प्रभु का करते पूर्ण काम,
राम राम जय राजा राम राम राम जय सीता राम,
नाव पड़ी मझधार बालाजी पार लगाओ जी,
ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी…..

भूत प्रेत तेरे नाम से बाबा रहते कोसों दूर,
राम नाम की मस्ती में रहते हरदम चूर,
राम सिया राम सिया राम जय जय राम,
लाल लंगोटे वाले बाबा सबकी सुन लो जी,
ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी………….

कुछ नहीं था मेरे पास ओ बाबा ना कुछ थी औकात,
पकड़ के हाथ ओ बजरंग बाला सब कुछ दिया ओ नाथ,
राम राम जय राजा राम राम राम जय सीता राम,
लेहरु से सुर लहरी बनाया पार लगाओ जी,
ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह