राम नाम को रटने वाले जरा सामने आओ

राम नाम को रटने वाले जरा सामने आओ

राम नाम को रटने वाले
जरा सामने आओ तुम,
कौन हो तुम क्या नाम है तुम्हारा
इतना तो बतलाओ तुम,
प्रभु राम का दास हूँ माता
चरणों में प्रणाम मेरा,
पवन पुत्र अंजनी का लाला
हनुमान है नाम मेरा ।
राम नाम को रटने वाले
जरा सामने आओ तुम ।

कैसे है मेरा प्राण नाथ जी
लेने मुझे कब आएँगे,
धरीज रखो हे माता प्रभु
जल्दी तुम्हे ले जाएंगे,
प्यासी-प्यासी इन अंखियो को
कब आकर दर्श दिखाएंगे,
मार के अभिमानी रावन को
माता तुम्हे छुड़ाएंगे ।
राम नाम को रटने वाले
जरा सामने आओ तुम ।

आज्ञा नहीं है मुझे प्रभु की
माता तुम्हें जो ले जाऊं,
व्याकुल मनवा धीर धरे ना
कैसे इसको समझाऊं,
मुझमे शक्ति इतनी माता
मैं बजरंगी कहलाऊँ,
मेरे प्रभु के प्यारे हनुमत
मैं तुम पे वारी जाऊँ ।
राम नाम को रटने वाले
जरा सामने आओ तुम ।

राम नाम को रटने वाले
जरा सामने आओ तुम,
कौन हो तुम क्या नाम है तुम्हारा
इतना तो बतलाऊ तुम,
प्रभु राम का दास हूँ माता
चरणों में प्रणाम मेरा,
पवन पुत्र अनजानी का लाला
हनुमान है नाम मेरा ।

राम नाम को रटने वाले
जरा सामने आओ तुम ।

Author: Guru Ashish

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह