संकट मोचक तेरा संकट हरेंगें

संकट मोचक तेरा संकट हरेंगें,
तू क्यूं होवे उदास,
संकट घड़ी विकट बड़ी है ,
तो आजा बाला जी के पास,
संकट मोचक तेरा संकट हरेंगें…..

राम सिया के अति प्रिय हैं,
उनसे यह वर पाया है,
सदा बिगड़ी बनाई है उसकी,
जिसने सिया राम गुण गाया है,
तू भी गाले राम धुनि,
और बन जा उनका खास,
तो आजा बाला जी के पास,
संकट मोचक तेरा संकट हरेंगें…..

तिलक भाल पर देह सिंदूरी,
ओढा राम नाम का चोला है,
सदा होकर रहें हैं उसके,
जिसने नाम राम का बोला है,
तू भी जपले नाम राम का,
पूरी करले मन की आस,
तो आजा बाला जी के पास,
संकट मोचक तेरा संकट हरेंगें……

बजरंगबली करते सबकी भली,
संकट सारे हर लेते हैं,
जो आए चरण में रहे शरण में,
उसको सुखों का वर देते हैं,
तू भी आजा होगा राजीव तेरे,
कष्टों का भी नाश,
तो आजा बाला जी के पास,
संकट मोचक तेरा संकट हरेंगें……

Author: © राजीव त्यागी नजफगढ़ नई दिल्ली

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह