दो बून्द का खजाना खाटू में लेके जाना

दो बून्द का खजाना

खाटू में लेके जाना,
खाटू में लेके जाना….

(तर्ज – तेरे से ना छिपे है हालात)

इनको ना हल्का समझो, सबसे बड़ी यह ताकत,
इनकी नज़र पड़े तो, मिट जाये सारी आफत,
कुछ ना पड़े बताना, खाटू में लेके जाना,
खाटू में लेके जाना,
दो बूँद का खज़ाना, खाटू में लेके जाना….

इतिहास दे रहा है, आंसू की हर गवाही,
कही यारी को निभाई, कही साड़ी को बढ़ाई,
चरणों में बस चढ़ाना, खाटू में लेके जाना,
खाटू में लेके जाना,
दो बूँद का खज़ाना, खाटू में लेके जाना….

इतने बड़े ये योद्धा, आंसू से हार जाते,
कहता है ‘श्याम’ आंसू, बाबा से है मिलाते,
बस भाव हो पुराना, खाटू में लेके जाना,
खाटू में लेके जाना,
दो बूँद का खज़ाना, खाटू में लेके जाना….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह