कर दो बेड़ा पार ओ मेरे बाबा जी

खाटू की सरकार ओ लखदातार, ओ मेरे बाबा जी,
कर दो बेड़ा पार के अब तो हमारा भी…..

लीले घोड़े वाले बाबा जिसने तेरा नाम लिया,
जिसको ठुकराया दुनिया ने तूने उसको थाम लिया,
मान के अपनी हार खड़ा तेरे द्वार, ओ मेरे बाबा जी,
कर दो बेड़ा पार के अब तो हमारा भी…..

तेरी मोरछड़ी का झाड़ा बाबा जब लग जाता है,
उसपे संकट लौट के बाबा वापस फिर नहीं आता है,
इतना सा उपकार करो एक बार ओ मेरे बाबा जी,
कर दो बेड़ा पार के अब तो हमारा भी…..

शीश को दान में देने वाले कौन तेरा सा दानी है,
कहे बलजीत तेरी तो बाबा अचरज भरी कहानी है,
तेरी जय जयकार करे संसार ओ मेरे बाबा जी,
कर दो बेड़ा पार के अब तो हमारा भी…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह