क्यों ली ना खबर तूने मेरी

कबसे राहें तकूँ श्याम तेरी,
क्यों ली ना खबर तूने मेरी,
रुक जाएंगी सांसें ये,
जो तूने करी देरी….

श्याम मेरे श्याम……….
श्याम मेरे श्याम……….

मेरा कोई नहीं है सहारा,
कहीं मिलता नहीं है किनारा,
राहें जीवन की है सब अँधेरी,
क्यों ली ना खबर तूने मेरी,
रुक जाएंगी सांसें ये,
जो तूने करी देरी….

श्याम मेरे श्याम……….
श्याम मेरे श्याम……….

भक्त प्रह्लाद गज को बचाया,
मान द्रोपद का जाके बढ़ाया,
कौरवों की सभा में थी घेरी,
क्यों ली ना खबर तूने मेरी,
रुक जाएंगी सांसें ये,
जो तूने करी देरी…..

श्याम मेरे श्याम……….
श्याम मेरे श्याम……….

तू ही हारे का है एक सहारा,
मुश्किलों में तुझे ही पुकारा,
क्यों राजू से नज़रें ये फेरी,
क्यों ली ना खबर तूने मेरी,
रुक जाएंगी सांसें ये,
जो तूने करी देरी……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह