मेरे सपनों में आते है

मेरे सपनों में आते है,
खाटू के बाबा श्याम,
मेरे सपनों में आते है,
खाटू के बाबा श्याम,
खाटू के बाबा श्याम ||

सपनो में दिखते है मुझको,
खाटू के प्यारे नजारे,
बैठे सिहांसन बाबा,
करते है मुझको इशारे,
वो हाथ हिलाते है,
दर पे बुलाते है,
थोड़ा मुस्काते है,
खाटू के बाबा श्याम ||

लहराते देखे है हमने,
श्याम निशान हजारो,
हारे का साथी यही है,
प्रेम से इनको पुकारो,
जो पैदल चलता है,
संग उनके चलता है,
रस्ता दिखलाता है,
खाटू के बाबा श्याम ||

सपनो में रोज हो आते,
एक दिन सचमुच आना,
श्याम कहे थोड़ी सेवा,
हाथो से मेरे कराना,
सपने मेरे सच होंगे,
दोनों एक संग होंगे,
पूरे होंगे अरमान,
खाटू के बाबा श्याम ||

मेरे सपनो में आते है,
खाटू के बाबा श्याम,
मेरे सपनो में आते है,
खाटू के बाबा श्याम,
खाटू के बाबा श्याम ||

Author: Mukesh Goyal

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वरुथिनी एकादशी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

वरुथिनी एकादशी
मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी

संग्रह