मेरी बिगड़ी बनाने वाला एक तू है

मेरी बिगड़ी बनाने वाला मेरी किस्मत जगाने वाला,
एक तू है एक तू है एक तू ही तो है ओं श्याम….

तेरे सिवा श्याम मै तो किसी को ना जानू,
दिन और रात मै तो गुण तेरे गाऊ,
मुझे अपना समझने वाला मुझे गले से लगाने वाला,
एक तू है एक तू है एक तू ही तो है ओं श्याम…..

तेरी दया से मेरा चलता गुजारा,
जब भी दुखो ने घेरा तुमको पुकारा,
मेरे दुखड़े मिटाने वाला आनंद बरसाने वाला,
एक तू है एक तू है एक तू ही तो है ओं श्याम……

अब तक निभाया है तो आगे भी निभाना,
बिच मझधार में तू छोड़ मत जाना,
मेरी नैया चलाने वाला रामा का तू ही रखवाला,
एक तू है एक तू है एक तू ही तो है ओं श्याम……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह