सांवरिया कर दो बेड़ा पार भजन लिरिक्स

सांवरिया कर दो बेड़ा पार भजन लिरिक्स

सांवरिया करदो बेड़ा पार, सांवरिया कर दो बेड़ा पार
मैं तो बावरी दर-दर भटकू, कर दो ना उपकार
सांवरिया कर दो बेड़ा पार, सांवरिया कर दो बेड़ा पार

आधी उमरिया बीती मेरी, चेहरे पर पड़ गई मेरे झुर्री
ना यो नकली लेप सुहावे, तेरे भवन की छाया है भावे,
तेरे दरस की मन में आवे, तेरे दरस की मन में आवे ना करनो इनकार,
सांवरिया कर दो बेड़ा पार, सांवरिया कर दो बेड़ा पार

मैं तो तेरे चरणों में बैठी, आई हूं मैं चढ़ के यह सीढ़ी
लाई हूं मैं चोखा ये लिट्टी, संग में ल्याई खीर या मीठी
कदे ना चढ़ जा इस पर चींटी, कदे ना चढ़ जा इस पर चींटी खाओ न गटकार
सांवरिया कर दो बेड़ा पार, सांवरिया कर दो बेड़ा पार

मैं तो हूं तेरी ही दासी, ना हूं मैं कोई भोग अभिलाशी
तेरी भक्ति में भजन मैं गाऊ, तेर द्वार पर रोज ही आऊ
तेरे रूप ने रोज निहारू, तेरे रूप ने रोज निहारू ना घालो रे कजरार
सांवरिया कर दो बेड़ा पार, सांवरिया कर दो बेड़ा पार

भूल हुई तो मुझको बताओ, अच्छा मार्ग मुझको सुझाओ
कभी आप सपने में आओ, जाकर अपना रूप दिखाओ
सांवरिया कर दो बेड़ा पार, सांवरिया कर दो बेड़ा पार

Author: Pitram Sharma

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह