तेरी कृपा जबसे हुई है

तेरी कृपा जबसे हुई है

तेरी कृपा जबसे हुई है,
जो ना मांगा था वो भी मिल गया,
पाकर तुझे कुछ भी ना चाहूँ,
अब ना कोई भी शिकवा गिला,
अब ना कोई भी शिकवा गिला ॥

तर्ज – तेरे नाम हमने किया है।

मैं रोया तो,
ये सारा जग हंसता था,
पीठ के पिछे,
मेरी बाते करता था,
समझ ना पाया,
कौन है अपना बेगाना,
दिल की बात,
बताने से भी डरता था,
तेरे सिवा, तेरे सिवा,
तेरे सिवा इस दुनिया में,
और कोई ना साथी मिला,
और कोई ना साथी मिला ॥

जब से तेरी,
चौखट मैने पाई है,
इस जीवन में,
बाबा खुशियां आई है,
हंसी खुशी,
परिवार तेरे गुण गाता है,
जब से तेरी,
मोरछड़ी लहराई है,
अब ना कभी, अब ना कभी,
अब ना कभी मैं डगमगाऊं,
जबसे तेरा सहारा मिला,
जबसे तेरा सहारा मिला ॥

जन्म जन्म तक,
बाबा खाटु आऊं मैं,
जब तक सांस है,
तेरे भजन सुनाऊं मैं,
जग रूठे तो,
रूठे कोई बात नहीं,
तुम रूठोगे,
तो बाबा मर जाऊं मैं,
‘सोनी’ रहे, ‘सोनी’ रहे,
‘सोनी’ रहे सब कुछ सलामत,
जो भी तेरी शरण से मिला,
जो भी तेरी शरण से मिला ॥

तेरी कृपा जबसे हुई है,
जो ना मांगा था वो भी मिल गया,
पाकर तुझे कुछ भी ना चाहूँ,
अब ना कोई भी शिकवा गिला,
अब ना कोई भी शिकवा गिला ॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह