वो कौन है जिसने हम को दी पहचान है

वो कौन है जिसने हम को दी पहचान है

वो कौन है जिसने हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो खाटू वाला श्याम है,

जिसकी रहमत से होता हर एक काम है,

जिसकी रहमत से होता हर एक काम है,

मेरा श्याम है, मेरा श्याम है,

वो कौन हैं जिसने हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो खाटू वाला श्याम है ||

हर चाहत पूरी कर दी,

दिल की आवाज को सुनकर,

फूलों की सेज सजा दी,

राहों से कांटे चुनकर,

ये किसकी कृपा से,

हर सुख हर आराम है,

मेरा श्याम है, मेरा श्याम है,

वो कौन हैं जिसने हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो खाटू वाला श्याम है ||

मुझे याद है बीते दिन वो,

जब खुशियां थी ओझल सी,

हर दिन था दुःख से मिलना,

हर घड़ियाँ थी मुश्किल सी,

फिर किसने आकर,

उनको दिया विराम है,

मेरा श्याम है, मेरा श्याम है,

वो कौन हैं जिसने हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो खाटू वाला श्याम है ||

Author: Reshmi Sharma

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह