बना मन मंदिर आलीशान

तेरे पूजन को हे माँ, बना मन मंदिर आलीशान,

पड़ा तेरे चरणों मे हे माँ, मुझे भक्ति का दो वरदान,

तेरे पूजन को हे माँ, बना मन मंदिर आलीशान…….

किस ने जानी तेरी माया किस ने भेद तेरा है पाया,

हारे ऋषि मुनि कर ध्यान, बना मन मंदिर आलीशान,
तेरे पूजन को हे माँ, बना मन मंदिर आलीशान,
पड़ा तेरे चरणों मे हे माँ, मुझे भक्ति का दो वरदान,
तेरे पूजन को हे माँ, बना मन मंदिर आलीशान……

किस ने देखी तेरी सूरत कौन बनावे तेरी मूरत,

तू है निराकार हे माँ, बना मन मंदिर आलीशान,
तेरे पूजन को हे माँ, बना मन मंदिर आलीशान,
पड़ा तेरे चरणों मे हे माँ, मुझे भक्ति का दो वरदान,
तेरे पूजन को हे माँ, बना मन मंदिर आलीशान…….

ये संसार है तेरा मंदिर तू ही रमी है इसके अंदर,

करते ऋषि मुनि सब ध्यान, बना मन मंदिर आलीशान,
तेरे पूजन को हे माँ, बना मन मंदिर आलीशान,
पड़ा तेरे चरणों मे हे माँ, मुझे भक्ति का दो वरदान,
तेरे पूजन को हे माँ, बना मन मंदिर आलीशान……

तू ही मन में, तू ही तन में तू ही बसी है सबके मन मे,

तू हर दिल मे है विराजमान, बना मन मंदिर आलीशान,
तेरे पूजन को हे माँ, बना मन मंदिर आलीशान,
पड़ा तेरे चरणों मे हे माँ, मुझे भक्ति का दो वरदान,
तेरे पूजन को हे माँ, बना मन मंदिर आलीशान……

तूने राजा रंक बनाये तूने छोटे बड़े बनाये,

तेरी लीला बड़ी महान, बना मन मंदिर आलीशान,
तेरे पूजन को हे माँ, बना मन मंदिर आलीशान,
पड़ा तेरे चरणों मे हे माँ, मुझे भक्ति का दो वरदान,
तेरे पूजन को हे माँ, बना मन मंदिर आलीशान…….

झूठे जग की झूठी माया मूर्ख इसमें क्यो भरमाया,

करले जीवन का कल्याण, बना मन मंदिर आलीशान,
तेरे पूजन को हे माँ, बना मन मंदिर आलीशान,
पड़ा तेरे चरणों मे हे माँ, मुझे भक्ति का दो वरदान,
तेरे पूजन को हे माँ, बना मन मंदिर आलीशान……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी
हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी

संग्रह