ऐ श्याम तेरे नाम से ही मेरी पहचान

ऐ श्याम तेरे नाम से ही मेरी पहचान

दोहा – भटकत भटकत हार गया,
बिगड़ गए मेरे हालात,
ऐ श्याम तेरे दर पे ही,
बिगड़ी बनी मेरी बात ||

इस दुनिया में श्याम तू मेरा मुकाम,
ऐ श्याम तेरे नाम से ही मेरी पहचान,
ऐ श्याम तेरे नाम से ही मेरी पहचान ||

जब तक ना था तू मेरा,
मेरा ना कोई था,
ना थी राहे ना थी मंजिल,
हम सफर ना मेरा,
तूने मुझे उठाया,
गले से लगा लिया,
उस घड़ी उस डगर,
उस सफर को प्रणाम,
ऐ श्याम तेरे नाम से ही मेरी पहचान,
ऐ श्याम तेरे नाम से ही मेरी पहचान ||

जो ना मिला था जग से,
वो तूने दे दिया,
जो मिला मुझको जग से,
वो तूने ले लिया,
इतनी कृपा की तूने,
मेरा नाम तूने कर दिया,
उस कृपा उस महर,
उस दया को प्रणाम,
ऐ श्याम तेरे नाम से ही मेरी पहचान,
ऐ श्याम तेरे नाम से ही मेरी पहचान ||

जब तक जियू में बाबा,
भूलू ना ये कृपा,
चाहे जियू दो पल ही,
हर पल रहूँ तेरा,
बरसे कृपा ये सब पे,
ये विनती मेरी,
तेरे दर पे झुक जाये,
बाबा सारा जहाँ,
ऐ श्याम तेरे नाम से ही मेरी पहचान,
ऐ श्याम तेरे नाम से ही मेरी पहचान ||

इस दुनिया में श्याम तू मेरा मुकाम,
ऐ श्याम तेरे नाम से ही मेरी पहचान,
ऐ श्याम तेरे नाम से ही मेरी पहचान ||

Author: Sanjay Mittal

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

विजया एकादशी

शुक्रवार, 13 फरवरी 2026

विजया एकादशी
आमलकी एकादशी

शुक्रवार, 27 फरवरी 2026

आमलकी एकादशी
होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा
होली

बुधवार, 04 मार्च 2026

होली
पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी

संग्रह