ऐसा बनादे मुझे श्याम दीवाना

ऐसा बनादे मुझे श्याम दीवाना

तर्ज : झिलमिल सितारों का….

ऐसा बनादे मुझे श्याम दीवाना,
बनके दीवाना गाऊँ प्रेम तराना,
सांवरिया, सेवा में, मुझको लगाना….

जबसे, कन्हैया तुमसे, आंखे हुई चार हैं,
मेरे जीवन में, छाई अजब बहार है,
भटक रहा था जग में, अब मैंने जाना,
बनके दीवाना……

सांवली सलौणी सूरत, मन को लुभाई,
ऐसी मन भाई दिल में, प्रीत जगाई,
प्रीत हमारी अब तो, श्याम निभाना,
बनके दीवाना….…

लिखदी है तेरे नाम, ये जिन्दगानी,
मुझे अपनाले तेरी, होगी मेहरबानी,
चरणों की सेवा में, अब मुझको लगाना,
बनके दीवाना……..

जो भी कहोगे सो, हुकम बजाएँगे,
श्याम चरण तज, अब नहीं जॉएगे,
“नन्दू” लुटा दे मोहन, दया का खजाना,
बनके दीवाना…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह