बताओ कहाँ मिलेगा श्याम

बताओ कहाँ मिलेगा श्याम

बताओ कहाँ मिलेगा श्याम लिरिक्स
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम
चरण पादुका लेकर सब से पूछ रहे रसखान ॥

बताओ कहाँ मिलेगा श्याम
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम

चरण पादुका लेकर सब से पूछ रहे रसखान ॥
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम

वो नन्ना सा बालक है, सांवली सी सूरत है,
बाल घुंघराले उसके, पहनता मोर मुकुट है

नयन उसके कजरारे, हाथ नन्ने से प्यारे,
बांदे पैजन्यिया पग में, बड़े दिलकश हैं नज़ारे
घायल कर देती है दिल को, उसकी इक मुस्कान ॥

बताओ कहाँ मिलेगा श्याम
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम

समझ में आया जिसका पता तू पूछ रहा है,
वो है बांके बिहारी, जिसे तू ढूंढ रहा है

कहीं वो श्याम कहाता, कहीं वो कृष्ण मुरारी,
कोई सांवरिया कहता, कोई गोवर्धन धारी
नाम हज़ारो ही हैं उसके कई जगह में धाम ॥

बताओ कहाँ मिलेगा श्याम
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम

मुझे ना रोको भाई, मेरी समझो मजबूरी,
श्याम से मिलने देदो, बहुत है काम ज़रूरी

सीडीओं पे मंदिर के दाल कर अपना डेरा,
कभी तो घर के बाहर श्याम आएगा मेरा
इंतज़ार करते करते ही सुबह से हो गई श्याम ॥

बताओ कहाँ मिलेगा श्याम
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम

जाग कर रात बिताई भोर होने को आई,
तभी उसके कानो में कोई आहात सी आई

कभी वो दाएं देखे, कभी वो बाएं देखे,
वो चारो और ही देखे, नज़र कोई ना आए
झुकी नज़र तो कदमो में ही बैठा नन्ना श्याम ॥

बताओ कहाँ मिलेगा श्याम
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम

ख़ुशी से गदगद होकर गोद में उसे उठाया,
लगा कर के सीने से बहुत ही प्यार लुटाया

पादुका पहनाने को पावं जैसे ही उठाया,
नज़ारा ऐसा देखा कलेजा मूह को आया ।
कांटे चुभ चुभ कर के घायल हुए थे नन्ने पावं ॥

बताओ कहाँ मिलेगा श्याम
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम

खबर देते तो खुद ही तुम्हारे पास मैं आता,
ना इतने छाले पड़ते ना चुबता कोई काँटा

छवि जैसी तू मेरी बसा के दिल में लाया,
उसी ही रूप में तुमसे यहाँ मैं मिलने आया
गोकुल से मैं पैदल आया तेरे लिए बृजधाम ॥

बताओ कहाँ मिलेगा श्याम
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम

श्याम की बातें सुनकर कवि वो हुआ दीवाना,
कहा मुझको भी देदो अपने चरणों में ठिकाना

तू मालिक है दुनिया का यह मैंने जान लिया है,
लिखूंगा पद तेरे ही आज से ठान लिया है
श्याम प्रेम रस बरसा सोनू खान बना रसखान ॥

भाव के भूखे हैं भगवान
भाव के भूखे हैं भगवान

कांटो पर चलकर के रखते अपने भगत का मान
कांटो पर चलकर के रखते अपने भगत का मान

भाव के भूखे हैं भगवान
भाव के भूखे हैं भगवान

Author: सौरभ मधुकर जी

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह