दिल लूटने वाले श्याम सुंदर

दिल लूटने वाले श्याम सुंदर अब मैंने तुझे पहचाना है,
नजरें तो उठा कर देख राधे तेरे सामने तेरा दीवाना है,
दिल लूटने वाले श्याम सुंदर…..

मैं ऐसी कोयल बन जाऊंगी,
किसी भाग में जाकर छुप जाऊंगी,
मैं ऐसा शिकारी बन जाऊंगा,
तुझे तीर मार कर ले आऊंगा,
दिल लूटने वाले श्याम सुंदर…..

मैं ऐसी तैसी तितली बन जाऊंगी,
किसी फूल में जाकर छुप जाऊंगी,
मैं ऐसा भंवरा बन जाऊंगा,
तेरी खुशबू देख कर ले आऊंगा,
दिल लूटने वाले श्याम सुंदर…..

मैं ऐसी मछली बन जाऊंगी,
किसी ताल में जाकर छुप जाऊंगी,
मैं ऐसा मछुआरा बन जाऊंगा,
तुझे जाल डालकर ले आऊंगा,
दिल लूटने वाले श्याम सुंदर…..

मैं ऐसी श्याम पन बन जाऊंगी,
किसी भीड़ में जाकर छुप जाऊंगी,
मैं ऐसा सपेरा बन जाऊंगा,
तुझे बीन बजा कर ले आऊंगा,
दिल लूटने वाले श्याम सुंदर…..

मैं ऐसी जोगन बन जाऊंगी,
बरसाने जाकर छुप जाऊंगी,
मैं ऐसा कन्हैया बन जाऊंगा,
तुझे मोहर बांध कर ले आऊंगा,
दिल लूटने वाले श्याम सुंदर…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह