मुरली वाले बजा दे मुरली रस की भरी

मुरली वाले बजा दे मुरली रस की भरी,
मुरली रस की भरी मुरली तानो भरी,
बंसी वाले बजा दे बंसी रस की भरी……

ब्रह्मा नाचे शंकर नाचे, नाचे सुर मुनि सारे,
सूर्य चंद्रमा धरती नाचे, नाचे नभ के तारे,
मधुर तान जब पड़ी कान में सारी शुद्ध बिसरी,
मुरली वाले बजा दे मुरली रस की भरी…..

बंसी सुनकर बन की गाय दौड़ी दौड़ी आए,
यमुना की भी चंचल लहरें फिरक फिरक हर्षाये,
हरी दर्शन को व्याकुल गोपी ज्यू जल बिन मछली,
बंसी वाले बजा दे बंसी रस की भरी…..

मधुर स्वरों वाली गंगा से बहती निर्मल धारा,
राधा नाचे गोपी नाचे, नाचे गोकुल सारा,
वह मुरली सुन नारद नाचे कहकर हरि हरि,
बंसी वाले बजा दे बंसी रस की भरी…….
श्रेणीकृष्ण भजन

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह