घर आया मेरा नंदलाला श्यामसुंदर मुरली वाला

घर आया मेरा नंदलाला, श्यामसुंदर मुरली वाला…..

मीठी तान सुनाएगा,
गोवर्धन को उठाएगा,
राधा डालेगी वर माला,
श्यामसुंदर मुरली वाला,
घर आया मेरा नंदलाला……..

मोहन रास रचाएगा,
मन मन में मुसकएगा,
मगन रहेगी ब्रजबाला,
श्यामसुंदर मुरली वाला,
घर आया मेरा नंदलाला……..

जेलों में अवतार लिया,
पल में कंस को मार दिया,
पग पग पर तेरा उजियारा,
श्यामसुंदर मुरली वाला,
घर आया मेरा नंदलाला……..

श्याम मेरे मन के मोती हैं,
इन नैनो की ज्योति हैं,
आन बसो मेरे नंदलाला,
श्यामसुंदर मुरली वाला,
घर आया मेरा नंदलाला……..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह