भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम

भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम

भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम,
हज़ारों तेरे नाम हज़ारों तेरे नाम……

एक नाम लिया मैंने गणपति जी आए,
भोले बाबा वेदों में तेरा नाम,
भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम…..

एक नाम लिया मैंने ब्रह्मा जी आए,
भोले बाबा सृष्टि में तेरा नाम,
भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम……

एक नाम लिया मैंने विष्णु जी आए,
भोले बाबा शंखो में तेरा नाम,
भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम……

एक नाम लिया मैंने शंकर जी आए,
भोले बाबा डमरू में तेरा नाम,
भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम……

एक नाम लिया मैंने राम जी आए,
भोले बाबा धनुष में तेरा नाम,
भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम……

एक नाम लिया मैंने कान्हा जी आए,
भोले बाबा बंसी में तेरा नाम,
भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम…….

एक नाम लिया मैंने नारद जी आए,
भोले बाबा वीणा में तेरा नाम,
भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम…….

एक नाम लिया मैंने दुनिया में आए,
भोले बाबा भक्तों में तेरा नाम,
भोले बाबा हज़ारों तेरे नाम…….

Author: Guru Ashish

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापांकुशा एकादशी

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

पापांकुशा एकादशी
अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस

संग्रह