घर में हमारे श्याम सुंदर एक बार आ जाओ

घर में हमारे श्याम सुंदर एक बार आ जाओ,
दो पल के लिए तो सही इक बार आ जाओ,
घर में हमारे श्याम सुंदर एक बार आ जाओ……

पलकों पे रखेंगे दिल में बिठाएंगे,
स्वागत में तुम्हारे खुद को बिछाएंगे,
मेहमान नवाज़ी हमारी स्वीकारने आ जाओ,
दो पल के लिए ही सही एक बार आ जाओ,
घर में हमारे श्याम सुंदर एक बार आ जाओ……

शबरी के झूठे बेर आए थें तुम खानें,
मीरा से जो था प्रेम आये थे निभाने,
हम भी हैं प्रेम दीवाने एक बार आ जाओ,
दो पल के लिए ही सही एक बार आ जाओ,
घर में हमारे श्याम सुंदर एक बार आ जाओ……

ये प्रेम निवेदन है स्वीकार करो श्यामा
हम दास कहे हमपे उपकार करो श्यामा,
भक्तों का मान रखने सरकार आ जाओं,
दो पल के लिए ही सही एक बार आ जाओ,
घर में हमारे श्याम सुंदर एक बार आ जाओ……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह