गोकुल को सजा दो फूलों से मेरा लल्ला आने वाला है

गोकुल को सजा दो फूलों से मेरा लल्ला आने वाला है

गोकुल को सजा दो फूलों से, मेरा लल्ला आने वाला है,
गोकुल को सजा दो फूलों से, मेरा कान्हा आने वाला है,

कोई काजल की डिबिया ले आओ, कोई काला धागा ले आओ
कहीं नजर ना लग जाए कान्हा को, मेरा लल्ला…..

कोई सोने का पालना ले आओ कोई मखमल का चादर ले आओ
कोई झूला लगा दो आंगन में, मेरा लल्‍ला…..

कोई चांदी का लोटा ले आओ कोई सोने की थाली ले आओ
जरा चरण धुला दो लल्‍ला के मेरा लल्‍ला…..

खोई माखन मिश्री ले आओ, कोई लड्डू पेड़े ले आओ
जरा भोग लगा दो लल्‍ला को, मेरा लल्‍ला…..

कोई ढोल नगाड़े बजाओ रे, कोई मंगल गाने गाओ रे
सब मिलके जय जयकार करो, मेरा लल्‍ला….

Author: Guru Ashish

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह