उठा दो मेरी मटकी ओ बंसी वाले

उठा दो मेरी मटकी ओ बंसी वाले,
ओ बंसी वाले ओ मुरली वाले……

ओरो की तूने मटकी उठाई,
मटकी उठाई तूने मटकी उठाई,
हमारी काहे पटकी ओ बंसी वाले,
उठा दो मेरी मटकी ओ बंसी वाले…..

ओरो की तूने गैया चराई,
गैया चराई तूने गैया चराई,
मेरी काहे भटकी ओ बंसी वाले,
उठा दो मेरी मटकी ओ बंसी वाले…..

ओरो का तूने माखन खाया,
माखन खाया तूने माखन खाया,
मेरी मटकी छिके लटकी ओ बंसी वाले,
उठा दो मेरी मटकी ओ बंसी वाले…..

ओरो को तूने चुनर ओढाई,
चुनर ओढाई तूने चुनर ओढाई,
मेरी चुनरी झाड़ी अटकी ओ बंसी वाले,
उठा दो मेरी मटकी ओ बंसी वाले…..

ओरो की नैया पार लगाई,
पार लगाई तूने पार लगाई,
मेरी क्यों भंवर अटकी ओ बंसी वाले,
उठा दो मेरी मटकी ओ बंसी वाले…..

Author: Guru Ashish

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह