जीत जायेंगे हम डर की क्या बात है

जीत जायेंगे हम डर की क्या बात है

जीत जायेंगे हम,
डर की क्या बात है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है ||

जीवन की बाजी का,
बाजीगर मेरा सांवरा,
हारने देगा ना मुझको,
दिल में ये विश्वास भरा,
इनके रहते चिंता मैं करूँ,
मुमकीन ही नहीं,
ये जो बोले दिन तो दिन,
ये जो बोले दिन तो दिन,
ये जो बोले रात है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है ||

दिल की वसीयत लिख दी है,
मेने इनके नाम पर,
एक भरोसा मुझको है,
केवल मेरे श्याम पर,
इसपे कब्ज़ा करले सांवरे,
फरियाद मेरी,
छीन ले ना कोई,
छीन ले ना कोई,
ऐसे हालात है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है ||

सेवादारी करते करते,
इतना भरोसा हो ही गया,
मैं तेरा और तू मेरा,
जन्मो का रिश्ता हो ही गया,
टूटेगा ना बंधन प्यार का,
मेरे श्याम से,
धुप में छाव में,
धुप में छाव में,
सर पे दो हाथ है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है ||

तेरे रहते और किसी को,
मैंने कभी पुकारा नहीं,
भूल से भी भूलूँ तुझको,
श्याम को ये गवारा नहीं,
मेरी रूह में समाया तू ही तू,
अब मैं क्या करूँ,
तू भी जानता है ये,
तू भी जानता है ये,
सच्चे जज्बात है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है ||

जीत जायेंगे हम,
डर की क्या बात है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है,
हर कदम साँवरा,
जब मेरे साथ है ||

Author: Sanjay Mittal

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा
पापांकुशा एकादशी

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

पापांकुशा एकादशी
अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस

संग्रह