जिस जिस ने भी दगा किया है जाकर उसका घर देखो

दगा किसी का सगा नहीं है, किया नहीं तो कर देखो,
जिस जिस ने भी दगा किया है जाकर उसका घर देखो,
दगा किसी का सगा नहीं है…..

दगा किया था रावण ने जब साधु भेस बनाया था,
भिक्षा लेने गया था लेकिन सीता ही हर लाया था,
लंका नगरी राख बनाया पल भर में हनुमत देखो,
जिस जिस ने भी दगा किया है जाकर उसका घर देखो…….

कौरव पांडव जुआ खेले शकुनी पासे फेंक रहा,
दुर्योधन की चालाकी को बो नटनागर देख रहा,
बिना शत्रु के बंस मिटाया लीला नटवर की देखो,
जिस जिस ने भी दगा किया है जाकर उसका घर देखो…….

किसी को धोखा देकर प्यारे एक बार खुश हो जाना,
कर्म की अग्नि में जल करके फिर जीवन भर पछताना,
सच्चा सुख पाने की खातिर भला किसी का कर देखो ,
जिस जिस ने भी दगा किया है जाकर उसका घर देखो…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह