जुआं हस्तिनापुर में खेल रहे

जुआं हस्तिनापुर में खेल रहे
कुंती के पांचों बेटे

पहली चाल चली शकुनि ने ,
वो तो बाग बगीचा हारे
कुंती के पांचों बेटे
जुआं हस्तिनापुर में…..

दूजी चाल चली शकुनि ने
वो तो ताल तलैया हारे
कुंती के पांचों बेटे
जुआं हस्तिनापुर में…

तीजी चाल चली शकुनि ने
वो तो कुआं जगतिया हारे
कुंती के पांचों बेटे
जुआं हस्तिनापुर में…

चौथी चाल चली शकुनि ने
वो तो महल अटारी हारे
कुंती के पांचों बेटे
जुआं हस्तिनापुर में….

पांचवी चाल चली शकुनि ने
वो तो नार द्रोपदी हारे
कुंती के पांचों बेटे
जुआं हस्तिनापुर में…

छठवीं चाल चली कान्हा ने
द्रोपदी का चीर बढ़ाया
कुंती के पांचों बेटे
जुआं हस्तिनापुर में…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह