कन्हैया प्रेम की बंशी बजा दोगे तो क्या होगा

कन्हैया प्रेम की बंशी बजा दोगे तो क्या होगा

कन्हैया प्रेम की बंशी बजा दोगे तो क्या होगा।

बजा दोगे तो क्या होगा बजा दोगे तो क्या होगा।
ये धरती क्यों बनाई है ये अम्बर क्यों बनाया है।
ये दुनिया क्यों बनाई बता दोगे तो क्या होगा।
ये धरती रहने के लिए ये अम्बर ढकने के लिए।

ये दुनिया मतलब के लिए बता दोगे तो क्या होगा।।
ये माता क्यों बनाई है ये पिता क्यों बनाया।
ये बहना क्यों बनाई है बता दोगे तो क्या होगा।

ये माता सेवा के लिए ये पिता नाम के लिए।
ये बहना दान के लिए बता दोगे तो क्या होगा।
ये पाप क्यों बनाया है ये पुण्य क्यों बनाया है।

ये दान क्यों बनाया है बता दोगे तो क्या होगा।
ये पाप भोगने के लिए ये पुण्य मोक्ष के लिए।
ये दान पाने के लिए बता दोगे तो क्या होगा।

ये गंगा क्यों बनाई है ये यमुना क्यों बनाई है।
ये सरयू क्यों बनाई है बता दोगे तो क्या होगा।
ये गंगा नहाने के लिए ये यमुना पीने के लिए।
ये सरयू बहने के लिए बता दोगे तो क्या होगा।

Author: Guru Ashish

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह