मुझ पर भी दया की कर दो नज़र

तर्ज – श्यामा आन बसों वृंदावन में

मुझ पर भी दया की कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
कुछ दीनों के दुःख की लेलो खबर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर……

आरत जन तुमको पुकार रहे,
आने की बाट निहार रहे,
सिर छिपा के यहाँ बैठे नटवर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर…..

ब्रजबाला व्याकुल रहती है,
ग्वालों की टोली कहती है,
कब आओगे नटवर बनकर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर……

जिस बंसी ने प्रेम प्रकाश किया,
रसदायक रास बिलास किया,
बज जाए वही बंसी घर घर,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर……

बिसरा दो इन्हें या सम्हालो इन्हें,
ठुकरा दो चाहे अपना लो इन्हें,
दृग बिन्दु है आपके पेशे नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर,
मुझ पर भी दया कि कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह