मुझको भी साँवरे का प्यार मिले

मुझको भी साँवरे का प्यार मिले

मुझको भी साँवरे का प्यार मिले,

दुनिया का प्यार मिले ना मिले,

बस तेरा ही दीदार मिले,

चाहे दुनिया में जन्म दोबारा ना मिले,

मुझको भी सांवरे का प्यार मिले,

दुनिया का प्यार मिले ना मिले…..

तेरे चरणों की धूल ही बनकर तेरे कदमों में बस जाऊं मैं,

सारा जीवन रखना यूं ही ऐसे ही दर जाऊं मैं,

ऐसा ही मुझे सत्कार मिले,

चाहे दुनिया में जन्म दोबारा ना मिले,

मुझको भी साँवरे का प्यार मिले,

दुनिया का प्यार मिले ना मिले…..

मुझे अपने दर का भिखारी बना मैं भीख मांग कर खा लूंगा,

रख लो अपनी चौखट पर ऐसे ही कर्म कमा लूंगा,

ऐसा जीवन सौ बार मिले, चाहे दुनिया में जन्म दोबारा ना मिले,

मुझको भी सांवरे का प्यार मिले,

दुनिया का प्यार मिले ना मिले….

सुख दुख दोनों हाथ तेरे तेरे हाथ पर श्याम खुदाई है,

मेरे जैसे कितनों की तूने तकदीर बनाई है,

मुझको भी तेरा दरबार मिले, चाहे दुनिया में जन्म दोबारा ना मिले,

मुझको भी साँवरे का प्यार मिले,

दुनिया का प्यार मिले ना मिले….

Author: Kanishka Bhaiya

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह