मुरली जो ली तूने हाथों में

मुरली जो ली तूने हाथों में,
सारी सखियाँ नाचने लगी,
कन्हैया तेरे साथ में,
मुरली जो ली तूने हाथ में…..

झूम रहा है वृन्दावन,
झूम रहा सारा मधुबन,
झूम रही धरती सारी,
झूम रहा है सारा गगन,
नाचे है मोर बरसातों में,
नाचे है मोर बरसातों में,
सारी सखियाँ नाचने लगी,
कन्हैया तेरे साथ में,
मुरली जो ली तूने हाथ में……

मुरली मधुर मधुर बाजे,
सुन सुनकर राधा नाचे,
रास रचा ब्रज में भारी,
नाच रहे है गिरधारी,
बोले कोयलिया जो बागो में,
बोले कोयलिया जो बागो में,
सारी सखियाँ नाचने लगी,
कन्हैया तेरे साथ में,
मुरली जो ली तूने हाथ में……

मुरली तेरी ऐ मोहन,
क्या क्या खेल रचाती है,
श्याम’ कहे जो सुन लेता,
उसको दीवाना बनाती है,
जादू है तेरी मीठी बातों में,
जादू है तेरी मीठी बातों में,
सारी सखियाँ नाचने लगी,
कन्हैया तेरे साथ में,
मुरली जो ली तूने हाथ में……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह