इतनी किरपा कान्हा बनाये रखना

इतनी किरपा कान्हा बनाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना…..

मैं तेरा तू मेरा कान्हा,
तू राजी मैं राजी,
तेरे नाम पे लिख दी मैंने,
इस जीवन की बाजी,
लाज तुम्हारे हाथ है बचाए रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी किरपा कान्हा…..

हाथ जोड़ मैं करूँ प्रार्थना,
भूल कभी ना जाना,
तेरे दर पे बना रहे बस,
मेरा आना जाना,
दिन पे दिन ये सिलसिला बढ़ाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी किरपा कान्हा…..

तेरे प्रेमियों में मन लगता,
और कही ना लागे,
फीका फीका ये जग सारा,
भजन भाव के आगे,
भजनों की इस भूख को जगाए रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी किरपा कान्हा…..

जनम जनम तक तेरा मेरा,
साथ कभी ना छूटे,
टूट जाए साँसों की लड़िया,
तार कभी ना टूटे,
गोदी में इस दास को बिठाए रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी किरपा कान्हा…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह