श्यामा आन बसो वृंदावन में

श्यामा आन बसो वृंदावन में

श्यामा आन बसो वृंदावन में,
मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में !

श्यामा रसते में बाग लगा जाना,
फुल बीनुगी तेरी माला के लिए !
तेरी बाट निहारूं कुंजन में,
मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में !!

श्यामा आन बसो वृन्दावन में,
मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में !!

श्यामा रसते में कुआँ खुदवा जाना,
मैं तो नीर भरुंगी तेरे लिए !
मैं तुझे नहालाउंगी मल-मल के,
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में !!

श्यामा आन बसो वृंदावन में,
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में !

श्यामा मुरली मधुर सुना जाना,
मोहे आके दरश दिखा जाना !
तेरी सूरत बसी है अंखियन में,
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में !!

श्यामा आन बसो वृंदावन में,
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में !

श्यामा वृन्दावन में आ जाना,
आकर के रास रचा जाना !
सूनी गोकुल की गलियन में,
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में !!

श्यामा आन बसो वृंदावन में,
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में !

श्यामा माखन चुराने आ जाना,
आकर के दही बिखरा जाना !
बस आप रहो मेरे मन में,
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में !!

श्यामा आन बसो वृंदावन में,
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में !

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह