यशोदा मां चोरी हो गयी

तर्ज :- दरोगा जी चोरी होगई

यशोदा मां चोरी हो गयी,
गोरस जमा के मटकी छुपा के – 2
झट से मैं सोगई
यशोदा मां…..

कागज कलम दवात ले,
लिखलो रपट हमारी,
माखन मेरा चुराया 2
तेरा मदन मुरारी,
मां को जवाब क्या दूं मैया – 2
बरजोरी हो गयी।
यशोदा मां…..

लिखकर रपट यशोदा,
श्री कृष्ण को बुलाई,
नंद ने कचहरी में – 2
फैसला सुनाई,
कृष्ण को बांध दिए उखल में – 2
मजबूरी हो गयी,
यशोदा मां…..

उस दिन से सारी सखियां,
रोए कदंब के नीचे,
आजा मोहन मुरारी – 2
आंसु से तन को सीचे,
रोको कलम को प्यासा – 2
कुछ गलती होगयी।
यशोदा मां….. ।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह