बड़े मान से जमाना मां तुमको पूजता है

जयंती मंगला काली,
भद्र काली कपालिनी ||
दुर्गा क्षमा शिवधात्री,
स्वाहा स्वधा नमोस्तुते ||

बड़े मान से जमाना मां तुमको पूजता है,
तेरे नाम का तराना त्रिभुवन में गूंजता है ||

होती दया की जिसपे नजर,
दुनिया में होता वो बेखबर ||

चरणों में वो दीवाना चोखट को चूमता है,
बड़े मान से जमाना मां तुमको पूजता है ||

भक्तो को देती वरदान है,
पुरे करे सब अरमान है ||

रुतबा बड़ा सुहाना हर सय में घूमता है,
बड़े मान से जमाना मां तुमको पूजता है ||

पापी ह्रदय को निर्मल करो,
भक्ति से मेरा दामन भरो ||

चेतन झलक दिखा दो मन तुमको ढूंढता है,
बड़े मान से जमाना माँ तुमको पूजता है ||

बड़े मान से जमाना मां तुमको पूजता है,
तेरे नाम का तराना त्रिभुवन में गूंजता है ||

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह