तर्ज- महफिल है श्याम आपकी, महफिल मे आइये जरा

मैया जी तेरे दर पे विश्वास लेके आया,
बेटे को तू संभाले, बच्चे को तू संभाले,
सोच के मै ये आया,
मैया जी तेरे दर पे विश्वास लेके आया…..

माना की गलती की है,
दर दर भटक रहा था,
मुंह तो अपना मैं तो,
मुंह तो अपना मैं तो,
अब तक छिपाते आया,
मैया जी तेरे दर पे विश्वास लेके आया…..

पिछले बुरे कर्म के मुझे फल ये मिल रहा है,
तेरे पास जब भी आया,
तेरे पास जब भी आया,
दुख दर्द है सुनाया,
मैया जी तेरे दर पे विश्वास लेके आया…..

अगर जो तू चाहे मैया जीवन बदल दे मेरा,
करू नौकरी मै तेरी,
करू नौकरी मै तेरी,
तुमको मनाने आया,
मैया जी तेरे दर पे विश्वास लेके आया…..

‘सत्यम’ आखरी तमन्ना चरणों मे मुझको लेले,
सब कुछ मुझको मिलता,
सब कुछ मुझको मिलता,
दोनों हाथ जब फैलाया,
मैया जी तेरे दर पे विश्वास लेके आया…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह