मुझे ऐसी लग्न तू लगा दे मै तेरे बिना पल ना रहूँ

मुझे ऐसी लग्न तू लगा दे मै तेरे बिना पल ना रहूँ,
मईया ऐसी लग्न तू लगा दे मै तेरे बिना पल ना रहूँ,
मै तेरे बिना पल ना रहूँ, मै तेरे बिना पल ना रहूँ,
दिल में प्यार वाला दीप जगा दे मै तेरे बिना पल ना रहूँ,
मुझे ऐसी लग्न तू लगा दे….

दिल करता है दिल मे बसा लुं तुम्हे,
अपनी आखों में मैया छुपा लुं तुम्हे,
मेरे मन का अंधेरा मिटा दे मै तेरे बिना पल ना रहूँ,
मुझे ऐसी लग्न तू लगा दे….

जैसे जल बिना मछली पल ना जीऐ,
ऐसे तड़पूं मैं घड़ी घड़ी तेरे लिए,
मजा प्रेम वाला ऐसा चखा दे मै तेरे बिना पल ना रहूँ,
मुझे ऐसी लग्न तू लगादे….

तेरे चरणों की धूल में मैं मिल जाऊं,
अब आशा यहीं हैं कहीं दूर ना जाऊं,
ऐसा भक्ति का रंग चढ़ा दे मै तेरे बिना पल ना रहूँ,
मुझे ऐसी लग्न तू लगादे……

तूने अपना बनाया मैने कुछ ना कहा,
ला के दर पे बिठाया मैंने कुछ ना कहा,
अब ऐसी झलक दिखलादे मै तेरे बिना पल ना रहूँ,
मुझे ऐसी लग्न तू लगादे…….

दिल ये तेरी ही यादों धड़का में करे,
और ये धक-धक ना कहकर माँ माँ करे,
मैया अपने मे मुझको मिला ले मै तेरे बिना पल ना रहूँ,
मुझे ऐसी लग्न तू लगादे….

लाखों जिनकी कृपा से भवसागर तरे,
धूल जिनकी से सुख मुझको सारे मिले,
उन चरणों मे मुझको लगा दे मै तेरे बिना पल ना रहूँ,
मुझे ऐसी लग्न तू लगादे……

मै तेरे बिना पल ना रहूँ मुझे ऐसी लग्न तू लगादे,
मै तेरे बिना पल ना रहूँ दिल में प्यार वाला दीप जगादे,
मै तेरे बिना पल ना रहूँ मै तेरे बिना पल ना रहूँ,
मै तेरे बिना पल ना रहूँ मै तेरे बिना पल ना रहूँ…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

आमलकी एकादशी

शुक्रवार, 27 फरवरी 2026

आमलकी एकादशी
होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा
होली

बुधवार, 04 मार्च 2026

होली
पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि

संग्रह