तेरी कृपा से मैया हर काम हो गया,
काम तूने किया मेरा नाम हो गया….

वक्त आते रहे वक्त जाते रहे,
तन के जख्म तो हमको सताते रहे,
तुमने मरहम लगायी आराम हो गया,
जख्म तूने भरे मेरा काम हो गया,
काम तूने किया मेरा नाम हो गया……

झोली भरती है तू ध्यान रखती है तू,
अपने भक्तो की चिंताए हरती है तू,
खुशिया तुमसे मिली सब खुशहाल हो गया,
दर्द तूने हरे मेरा काम हो गया,
काम तूने किया मेरा नाम हो गया……

तेरी चौखट पे हर कोई सजदा करे,
तू है ममता मई सबसे पे रहमत करे,
जो भी चरणों का तेरे गुलाम हो गया,
पहले गुमनाम था अब तो नाम हो गया,
काम तूने किया मेरा नाम हो गया…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी
हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी

संग्रह