तुझे कबसे पुकारे तेरा लाल

तुझे कबसे पुकारे तेरा लाल

आजा, आजा, आजा,
आजा, आजा, आजा,
आजा माँ, आजा माँ,
माँ शेरोवाली, आजा मेहरों वाली।
तुझे कब से पुकारे तेरा लाल,
आजा माँ शेरोवाली,
तुझे कब से पुकारें तेरा लाल,
माँ शेरोवाली, आजा मेहरो वाली।
वारूँ तुझपे मैं पूजा के थाल,
वारु तुझपे मैं पूजा के थाल,
आजा माँ शेरोवाली,
तुझे कब से पुकारें तेरा लाल,
माँ शेरोवाली, आजा मेहरो वाली।

लगते है झूठे माँ सहारे सारे जग के,
रोना है मुझे तेरे चरणों से लग के,
लगते है झूठे माँ सहारे सारे जग के,
रोना है मुझे तेरे चरणों से लग के,
चरणों से लग के,
मेरे आंसू कहेंगे मेरा हाल,
आजा माँ शेरोवाली,
मेरे आंसू कहेंगे मेरा हाल,
तुझे कब से पुकारें तेरा लाल,
माँ शेरोवाली, आजा मेहरो वाली।

भक्ति में तेरी मैंने जीवन की शाम की,
पल पल जपी है मैया माला तेरे नाम की,
हो भक्ति में तेरी मैंने जीवन की शाम की,
पल पल जपी है मैया माला तेरे नाम की,
माला तेरे नाम की,
मेरी भक्ति का कर के ख्याल,
आजा माँ शेरोवाली,
तुझे कब से पुकारें तेरा लाल,
माँ शेरोवाली, आजा मेहरो वाली।

वारु तुझपे मैं पूजा के थाल,
वारु तुझपे मैं पूजा के थाल,
आजा माँ शेरोवाली,
तुझे कब से पुकारे तेरा लाल,
आजा माँ शेरोवाली,
माँ शेरोवाली आजा,
माँ मेहरोवाली आजा,
माँ शेरोवाली आजा,
माँ मेहरोवाली आजा,
माँ ज्योता वालिये, लाटा वालिये,
शेरावालिये, तेरी सदा ही जय,

Author: Guru Ashish

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह