बोल कागा बोल,
मेरे राम कब आएंगे,
शबरी की कुटिया के,
भाग्य जाग जाएँगे,
बोल कागा बोल,
मेरे राम कब आएंगे…..

आए नही राम जी,
लगाई कहाँ देर है,
चुन चुन के मेने कबसे,
रख दिए बेर है,
बलि बलि जाउगी जब,
राम मेरे आएगे,
बोल कागां बोल,
मेरे राम कब आएंगे……

लादे रे कागा मेरे,
राम की खबरिया,
आएँगे धनुष धारी,
कौन सी डगरिया
अखियाँ बिछा दूँगी जब,
मेरे राम आएंगे,
बोल कागां बोल,
मेरे राम कब आएंगे……

भोले भाले दौनो भाई,
बड़े ही रिझावर हैं,
मेरी इस नैया के,
वो ही पतवार है,
जान के अनाथ हमको,
पार वो लगाएंगे,
बोल कागां बोल,
मेरे राम कब आएंगे…….

राम की लगान में,
मगन थी मैं काग रे,
लगी हुई पापो वाली,
बुझ गयी आग रे,
बिगड़ी पुरानी मेरी,
आके वो बनाएँगे,
बोल कागां बोल,
मेरे राम कब आएंगे…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह