जन मानस में गूंज रहा है,
जय श्री राम जय श्री राम,
प्राणो का आधार बना है,
जय श्री राम जय श्री राम…

भारत वर्ष हमारा,
हुआ राममय सारा,
एक सभी की मंजिल,
एक सभी का नारा,
जय श्री राम जय श्री राम…..

कौशल नंदन जय श्री राम,
जानकी वल्लभ जय श्री राम,
झूम के हर कोई बोल उठा है,
जय श्री राम जय श्री राम,
जन मानस में गुंज रहा है,
जय श्री राम जय श्री राम…..

भक्त ह्रदय है पावन मंदिर,
जिसमे राम विराजित है,
कारसेवकों के उमड़े दल,
प्रभु सेवा में अर्पित है,
राम लला का द्वारा,
प्राणो से भी प्यारा,
एक सभी की मंजिल,
एक सभी का नारा,
जय श्री राम जय श्री राम,
कौशल नंदन जय श्री राम,
जानकी वल्लभ जय श्री राम,
प्रेम भरा है जोश भरा है,
जय श्री राम जय श्री राम॥ॐ॥
झूम के हर कोई बोल उठा है,
जय श्री राम जय श्री राम,
जन मानस में गुंज रहा है,
जय श्री राम जय श्री राम……

रण वन विपदा व्याधि हो,
या जीवन संग्राम,
वह विजय एक बार जो,
बोले जय श्री राम,
बोले जय श्री राम॥ॐ॥
कलयुग केवल नाम अधारा,
सुमिर सुमिर उतरहि पारा।
राम ही तारण हारा,
माझी नाव किनारा,
एक सभी की मंजिल,
एक सभी का नारा,
जय श्री राम जय श्री राम,
कौशल नंदन जय श्री राम,
जानकी वल्लभ जय श्री राम,
राम से राम का नाम बड़ा है,
जय श्री राम जय श्री राम……

राम ना हो तो हम जैसो को,
क्या जग में पहचान मिले,
राम कृपा से राम दरश हो,
श्री चरणो मे स्थान मिले,
दुष्टो को संहारा,
भक्तों का रखवारा,
एक सभी की मंजिल,
एक सभी का नारा,
जय श्री राम जय श्री राम,
कौशल नंदन जय श्री राम,
जानकी वल्लभ जय श्री राम,
जन मानस में गुंज रहा है,
जय श्री राम जय श्री राम…….

जन मानस में गूंज रहा है,
जय श्री राम जय श्री राम,
प्राणो का आधार बना है,
जय श्री राम जय श्री राम,
भारत वर्ष हमारा,
हुआ राममय सारा,
एक सभी की मंजिल,
एक सभी का नारा,
जय श्री राम जय श्री राम,
कौशल नंदन जय श्री राम,
जानकी वल्लभ जय श्री राम,
झूम के हर कोई बोल उठा है,
जय श्री राम जय श्री राम॥ॐ॥
जन मानस में गुंज रहा है,
जय श्री राम जय श्री राम……

Author: रविन्द्र जैन

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह