जब वक्त आखरी आएगा परिणाम ना जाने क्या होगा,
परिणाम ना जाने क्या होगा, तेरा हाल ना जाने क्या होगा,
सब उम्र बीत गई धोखे में तेरा हाल ना जाने क्या होगा…..

जिस राम ने सुख धन दान दिया,
नहीं प्रेम से उसका नाम लिया,
जीवन भर पाप तमाम किया,
परिणाम ना जाने क्या होगा…..

हीरा सजीवन खोया है,
तूने मन का महल ना धोया है,
यह बीज पाप का बोया है,
परिणाम ना जाने क्या होगा…..

विषयों में जीवन गवा दिया,
सब झूठ कपट छल किया,
नहीं संत जनों से प्यार किया,
परिणाम ना जाने क्या होगा…..

ना कोई शुभ काम किया,
इस धन से ना कन्यादान किया,
नहीं राम का नाम लिया,
परिणाम ना जाने क्या होगा…..

जब अंत समय तेरा आएगा,
तू पड़ा पड़ा पछतायेगा,
ना कोई साथ निभाएगा,
परिणाम ना जाने क्या होगा…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह