प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश भजन लिरिक्स

प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश भजन लिरिक्स

प्यारा सा मुखड़ा,
घुंघराले केश,
कलयुग का राजा,
खाटु नरेश,
हारे का सहारा है,
मेरा श्याम धणी,
भक्तो का दुलारा है,
मेरा श्याम धणी।।

तर्ज – आने से उसके आए बहार।

बन संवर के बैठा,
ये तो दरबार अपना लगा के,
देख लो करिश्मा,
श्याम चरणों में सर को झुका के,
कष्ट कटे दुखड़े मिटे,
देता छुटकारा है,
मेरा श्याम धणी,
भक्तो का दुलारा है,
मेरा श्याम धणी।।

आ रहे है लाखो,
श्याम बाबा का करते है दर्शन,
ध्यान से जो देखे,
इनके चेहरे में है वो आकर्षण,
दीवाना कर देता,
ऐसा जादुगारा है,
मेरा श्याम धणी,
भक्तो का दुलारा है,
मेरा श्याम धणी।।

जो भी हो जरुरत,
सच्चे मन से तू अर्जी लगा दे,
चाहिए अगर कुछ,
इसकी चौखट पे पल्ला बिछा दे,
कितनो के किस्मत की,
रेखा को संवारा है,
मेरा श्याम धणी,
भक्तो का दुलारा है,
मेरा श्याम धणी।।

मुझको जो कुछ मिला है,
कैसे शब्दों में वर्णन करूँ मैं,
बार बार आकर,
इस दाता के पइया पडूँ मैं,
दिल मेरा यूँ बोले,
‘बिन्नू’ ये तुम्हारा है,
मेरा श्याम धणी,
भक्तो का दुलारा है,
मेरा श्याम धणी।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह