ज़रा आ शरण मेरे राम की, मेरा राम करुणा निधान है,
घट घट में है वही रम रहा, वही जगत का भगवान है….

भक्ति में उसकी तू हो मगन, उसे पाने की तू लगा लगन,
तेरे पाप सब धूल जाएंगे, प्रभु नाम ऐसा महान है,
ज़रा आ शरण मेरे राम की…….

लिया आसरा जिन नाम का, वही बन गया प्रभु राम का,
जिस नाम से पत्थर तरे, उससे तेरा तरना आसान है,
ज़रा आ शरण मेरे राम की……

तेरी दासी कबसे पुकारती, तेरे द्वार अरज गुजारती,
मत भूल जाना हे प्रभु तेरी दासी बड़ी अनजान है,
ज़रा आ शरण मेरे राम की…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह