जिनके मन में बसे श्री राम जी

जिनके मन में बसे श्री राम जी

जिनके मन में बसे श्री राम जी,
उनकी रक्षा करें हनुमान जी ।

जब भक्तों पर विपदा आई,
तब आये हनुमंत गोसाई ।
कृपा राम भक्तो पर करते,
उनकी पीड़ा को हर लेते ।
जय कपीष बलवान की ॥

राम कथा के अद्बुत नायक,
रामदूत भक्तो के सहायक ।
जय जय जय प्रभु हितकारी,
ध्यान करूँ नित मंगलकारी ।
दे दो दर्श हनुमान जी ॥

भक्ति जहाँ श्री राम की होती,
शक्ति वहां हनुमान की होती ।
विघन काल सब दूर मिटाते,
मनोकामना पूरण कराते ।
जय बजरंग महान की ॥

निशदिन करूँ तुम्हारी पूजा,
तुम सम हनुमत कोई ना दूजा ।
बदन सिंधूरी जय कपीष जय,
सन्मुख रहो जुकाऊं शीश मैं ।
जय जय कृपा निधान की ॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह