राम को मांग ले मेरे प्यारे

राम को मांग ले मेरे प्यारे

राम को मांग ले मेरे प्यारे,
उम्र भर को सहारा मिलेगा,
सिर्फ इनकी शरण ही में,
जिंदगी भर गुजारा मिलेगा,
राम को मांग ले मेरे प्यारे…

कितना दो हाथों से ले सकेगा,
देने वाले की है लाख बांहें,
इसकी बांह पकड़ कर तो देखो,
खुशनुमा सा नजारा मिलेगा,
राम को मांग ले मेरे प्यारे…

खुद को तन्हा समझता है तू,
कण कण में वह समाया है,
दुख में आवाज देकर तो देखो,
कौशल्या का दुलारा मिलेगा,
राम को मांग ले मेरे प्यारे…

रुप नैनो में इनको बसा लो,
नाम लेते रहो चलते – फिरते,
चाहे तूफां हो या भंवर हो,
हर सफर में किनारा मिलेगा,
राम को मांग ले मेरे प्यारे,
उम्र भर को सहारा मिलेगा…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह