अपने चरणों का सेवक बना लो माँ

अपने चरणों का सेवक बना लो माँ

हमें अपने गले से लगा लो माँ,
अपने चरणों का सेवक बना लो माँ…

तेरे भवन पर जो भी आये,
मुंह माँगा वर तुझसे पाए,
कब होगा दीदार माँ तेरा,
बैठे हैं हम आस लगाए,
अपने गोदी में हमको बिठा लो माँ,
अपने चरणो का सेवक बना लो माँ…

तेरे हवाले जीवन नैया,
कर दी हमने सुनलो ये मैया,
बीच भंवर में डूब ना जाए,
पार लगा दो बनके खिवैया,
मेरी नैया को तुम ही सम्भालो माँ,
अपने चरणो का सेवक बना लो माँ…

मैं भी आन पड़ा दर तेरे,
दूर करो माँ ग़म के अँधेरे,
तू है माँ ममता की मूरत,
हम बालक अनजान हैं तेरे,
बात ‘राणा’ की अब तो ना टालो माँ,
अपने चरणो का सेवक बना लो माँ…

हमें अपने गले से लगा लो माँ,
अपने चरणों का सेवक बना लो माँ…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह