साथी भूल ना जाना

साथी भूल ना जाना

साथी भूल ना जाना,
श्री राघव के चरण पकड़कर ।
जीवन सफल बनाना,
साथी भूल ना जाना ।।

राघव के गुणगान से मानव,
भव भय कभी ना आये ।
खाली हाथो कभी ना लौटे,
जो दर उसके जाये ।।

सबकी मंजिल एक है साथी,
सबका रास्ता एक ।
सब मे वो ही समा रहा है,
सबमे उसको देख ।।

साथी भूल ना जाना,
श्री राघव के चरण पकड़कर ।
जीवन सफल बनाना,
साथी भूल ना जाना ।।

उसकी इच्छा के बिन भाई,
हिले ना एक भी पत्ता ।
सारी सृष्टि में है केवल,
उसी राम की सत्ता ।।

सबमें उसकी ज्योति जलती,
सबमे उसको देख ।
सच्चाई पर चलना सीखो,
रहे इरादा एक ।।

साथी भूल ना जाना,
श्री राघव के चरण पकड़कर ।
जीवन सफल बनाना,
साथी भूल ना जाना ।।

बड़ा दयालु ऊपर वाला,
उसको तू पहचान ले ।
वो गरीब का वो अमीर का,
सच्चाई को जान ले ।।

ईसा, गौतम और कबीर में,
सबमे राजेन्द्र देख ।
नाम अनेको उसके प्यारे,
पर वो मालिक एक ।।

साथी भूल ना जाना,
श्री राघव के चरण पकड़कर ।
जीवन सफल बनाना,
साथी भूल ना जाना ।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह